अद्वितीय हिंदी व्याकरण श्रृंखला (कक्षा-1 से कक्षा-8 तक) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) 2023 के दिशानिर्देशों को संज्ञान में रखकर तथा सी.बी.एस.ई. समेत विभिन्न शिक्षा बोर्डों के पाठ्यक्रमानुसार तैयार की गई है। इस श्रृंखला के प्रत्येक भाग में विद्यार्थियों के व्याकरण के प्रति उदासीनता को रोचकता में बदलते के लिए कविता, कहानी, चित्रकथा, पहेली, चुटकुले आदि मनोरंजक विधाओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से समझाने का सार्थक प्रयास किया गया है।
अद्वितीय हिंदी व्याकरण पुस्तक श्रृंखला की मुख्य विशेषताएं –
- पाठ में पढ़ाए जाने वाले विषय के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी
- पाठ को पढ़ने से पहले रोचक क्रियाकलाप
- सुंदर चित्रों, रोचक उदाहरणों और सरल भाषा के माध्यम से पाठ की विषयवस्तु का प्रस्तुतीकरण
- पाठ के मुख्य बिंदुओं की पुनरावृत्ति
- मौखिक अभ्यास से विद्यार्थियों के वाचन एवं चिंतन कौशल को प्रोत्साहन
- लिखित अभ्यास से विद्यार्थियों के लेखन एवं चिंतन कौशल पर बल
- रचनात्मक और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करनेवाले रोचक कार्य
- विद्यार्थियों के नैतिक, मानवीय और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा
- कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों को उनके वनों और कौशलों से अवगत कराते हुए, उनके भविष्य की एक झलक
- विद्यार्थियों को पाठ से बाहर कुछ रोचक और अनोखी जानकारी एकत्रित करने का प्रोत्साहन
- अभ्यास प्रश्न पत्र द्वारा विषयों की पुनरावृत्ति
- यथासंभव मानक वर्तनी का प्रयो

Reviews
There are no reviews yet.